Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज ‌अतीक के बेटे अली समेत आठों पर इनाम की तैयारी

अतीक के बेटे अली समेत आठों पर इनाम की तैयारी
अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी हो रही है। करेली पुलिस ने रिश्तेदार से पांच करोड़ रुपये मांगने के मामले में अली समेत सभी नामजद आरोपियों पर इनाम घोषित करने को रिपोर्ट भेज दी है। अली की तलाश में रविवार को भी चकिया में सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई लेकिन गिरफ्तारी न हो सकी। अतीक का बड़ा बेटा मो. उमर कई साल से वांछित है। सीबीआई ने उस पर दो लाख का इनाम रखा है।

करेली पुलिस ने बीते शुक्रवार को जीशान की तहरीर पर अतीक के बेटे अली और उसके साथी असद, कछोली, संजय सिंह, इमरान, सैफ, अमन, कुल्लू अतीक, अली अब्बा व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से ही नामजद आरोपी सैफ और फहद को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के पास से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की थी। रंगदारी व हमले के आरोप में दोनों को जेल भेजा जा चुका है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अली समेत सभी आरोपियों पर इनाम घोषित करने को रिपोर्ट भेज दी गई है।वहीं करेली पुलिस ने बताया कि अली की तलाश में उसके घर से रिश्तेदारों तक के यहां दबिश दी गई लेकिन कोई नहीं मिला। अतीक के घर में सिर्फ उनकी पत्नी मिलीं। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में भी पुलिस ने छापामारी की। रविवार रात तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *