Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

माघ मेला संगम किला क्षेत्र के पराम्परागत प्राकृतिक बजार के पटरी दुकानदारो के उजारीकरण के सन्दर्भ में मेलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

माघ मेला संगम किला क्षेत्र के पराम्परागत प्राकृतिक बजार के पटरी दुकानदारो के उजारीकरण के सन्दर्भ में मेलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
प्रयागराज,प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में लगने वाले पौराणिक माघ मेला कुभ अर्ध कुम्भ मेले में सैकड़ो वर्षों से अपना रोजगार कर परिवार का जीवकोपार्जन करने वाले असंगठित द्देत्र के परम्परागत रूप से माला फूल प्रसाद नारियल चुनरी विक्रेताओ को मेला प्राधिकरण व पुलिस द्वारा मूल स्थानों से हटाने पर आमदा है। वैश्विक महामारी लाक डाऊन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे असतांठित क्षेत्र के दुकानदारो को प्रधान मन्त्री द्वारा रोजगार करने के लिए दस हजार का ब्याज सब्सीडी लोन दिया गया जिसकी मासिक किश्त दुकान की आमदनी से भरी जा रही। नेशनल हाकर फेडरेशन के प्रदेश महामन्त्री रवि शंकर द्विवेदी ने मेला अधिकारी शेषमणी पाण्डे से मिल कर वर्ता कर ज्ञापन सौंपा। वर्ता में पथ विक्रेता (आजीविका का संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन) कानून 2014 के अर्न्तगत कुम्भ व माघ मेला की तर्ज पर में वेन्डर जोन प्रत्येक सेक्टरो में बनाया जाय। स्ट्रीट वेन्डर एक्ट की धारा 38 के अर्न्तगत प्राकृतिक बजार (नेचुरल मार्केट) के परम्परागत रेहड़ी पटरी दुकानदारो को हटाया ना जाये। महामन्त्री ने कहा मेला सलाहकार समिती में युनियन के सदस्यो को शामिल किया जाये जिससे वे अपनी कानूनी अधिकारो समस्याओ को पटल पर ला सके। इस दौरान विमल गुप्ता संगम नोज की अध्यक्ष राधा रानी रेखा सनीता एस एस पाण्डे मौजूद रहे।

रवि शंकर द्विवेदी 
 प्रदेश महामन्त्री 

9415214942,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *