विश्वनाथ कॉरीडोर उद्घाटन के जश्न में डूबा प्रयाग
काशी में विश्वनाथ कॉरीडोर के उद्घाटन का जश्न संगमनगरी में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के 254 प्राचीन शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर दिव्य और भव्य विश्वनाथ धाम के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। शहर पश्चिमी विधानसभा के पांचों मंडलों से बग्घी पर शिवलिंग स्थापित कर पदयात्रा निकाली गई।पदयात्रा में हर-हर महादेव के साथ कार्यकर्ता और आमजन ‘हिंदुओं की यही पुकार, हर-हर महादेव घर-घर महादेव’ के नारे लगा रहे थे। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शिव मंदिर पुरामुफ्ती में पूजा-अर्चन एवं जलाभिषेक कर शोभायात्रा निकाली। नखास कोहना से मंत्री के पुत्र सिद्धार्थनाथ सिंह ने भगवान शंकर पर माला अर्पण कर पदयात्रा शुरू की जबकि मंत्री की पत्नी डॉ. नीता सिंह ने काली मंदिर दयानंद पार्क खुल्दाबाद में पूजा-अर्चन किया।
प्रीतमनगर में माईजी कुटी शिवमंदिर पीएसी गेट के सामने, जमुनापट्टी में हनुमान मंदिर धुस्सा झलवा रोड, राजरूपपुर मंडल में हनुमान मंदिर 60 फीट रोड पर भी कार्यक्रम हुए। पांचों मंदिरों में भंडारे चलाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण सिद्धार्थनाथ सिंह ने स्वयं किया। राजरूपपुर हनुमान मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक व दर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरीडोर से हिंदुओं की विरासत और संस्कृति को वापस लाने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। विश्वनाथ कॉरीडोर की कोई कल्पना नहीं कर सकता था। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, इभा सिन्हा, रीता साहू, प्रेम नारायण केसरवानी, राम लोचन साहू, हिमकन्या श्रीवास्तव, शुभम पांडेय, आशुतोष आर्या, शिव तिवारी, गौरव गुप्ता, दीनानाथ कुशवाहा, दिनेश सिंह पटेल, राम प्रकाश सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि रहे।











Leave a Reply