Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

13 दिसंबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – दशमी रात्रि – 12:35 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – रेवती रात्रि – 05:12 मि.तक उपरांत अश्विनी।
योग – व्यतिपात दिन – 10:05 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – समाप्ति रात्रि – 05:12 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का है।
चंद्र राशि – मीन रात्रि – 05:12 मि . तक उपरांत मेष ।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07 :30 मि. से 09:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश- पंचक समाप्ति रात्रि – 05:12 मि. पर,रवियोग रात्रि – 05:12 मि. तक ।

कल- मोक्षदा एकादशी सबका,गीता जयंती,मौन एकादशी,भौमाश्विनी योग,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि शेष – 06:45 मि. तक।

मेष राशि – आज घर का परिवेश अच्छा रखें। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखें। ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है ध्यान रखें।

वृष राशि – आज आर्थिक रूप से आपको सावधान रहना होगा। लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर ध्यान रखें। पारिवारिक कलह से सावधान रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।

मिथुन राशि – समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता दें जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। धन कहीं लगाने से पहले अपने लोगों से राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।

कर्क राशि – आज आतिथ्य सत्कार करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों।वाहन तेज न चलाएं सावधानी बरतें ।

सिंह राशि – अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें।

कन्या राशि – ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर ध्यान दें। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला राशि – अधिक काम के चलते खीझ एवं चिंता हो सकती है लेकिन संयम बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें आज दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि – अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी छवि को हानि पहुंचे। कान का ध्यान रखें रोग,दर्द होने की शंका है।

धनु राशि – कार्य स्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर राशि – अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मूल्य समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहास अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ राशि – आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज खरीददारी करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।

मीन राशि – अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपने कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु गुम हो सकती है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *