Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज मैजिक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत

प्रयागराज मैजिक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत

मलावां खुर्द गांव के सामने गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक मैजिक को छोड़कर फरार हो गया।

करछना बड़गोहना खुर्द निवासी संतलाल मजदूरी करता है। उसके तीन बेटों में शिवशंकर 20 सबसे बड़ा था। वह भी मजदूरी करता था। गुरुवार को संतलाल अपने एक रिश्तेदार के यहां अंत्येष्टि में शामिल होने बेटे शिव शंकर के साथ बाइक पर हिनायतपुर सहसो जा रहे थे। मलावां खुर्द गांव के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। पिता को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि शिवशंकर को एसआरएन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *