Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज रावत के प्रयास से श्रद्धालुओं के लिए खुला था अक्षय वट: सिद्धार्थनाथ

प्रयागराज रावत के प्रयास से श्रद्धालुओं के लिए खुला था अक्षय वट: सिद्धार्थनाथ
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य 11 सैन्य कर्मियों की मौत पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बिपिन रावत 2019 के कुंभ के पहले तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रयागराज आए थे। उनके ही प्रयास से श्रद्धालुओं के लिए अक्षय वट खोला जा सका था। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने शोक सभा का आयोजन किया। अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, अमित वर्मा सौरभ, रमेश पटेल, आनंद अग्रवाल, गणेश केसरवानी, अवधेस चंद गुप्ता आदि रहे। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा हुई। डॉ. अर्चना चहल और डॉ. कीर्तिका अग्रवाल उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह परिहार, अलविदा आदि रहे। पार्षद पवन श्रीवास्तव एवं पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता की अगुवाई में सिविल लाइंस स्थित होटल में श्रद्धाजंलि सभा हुई। नीरज गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, महेंद्र गुप्ता, विनोद सोनकर, ऋषभ, अमित राय, चौधरी संदीप आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *