Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नक्सल प्रभावित कुम्हिया जंगल में मिला महिला का शव

नक्सल प्रभावित कुम्हिया जंगल में मिला महिला का शव
अहरौरा। क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कुम्हिया जंगल में सोमवार की दोपहर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। घटनास्थल पर सीओ ऑपरेशन अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय, थानाध्यक्ष अहरौरा पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
ग्राम सभा जंगलमहाल के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के कुम्हिया जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शिनाख्त करने पर शवह रिंका देवी (28) पत्नी बेचन बिंद निवासी कुम्हिया जंगलमहाल का होना पाया। महिला का शव घर से चार किलोमीटर दूर जंगल में बरामद किया गया है। उप निरीक्षक गिरेंद्र कुमार राय ने बताया कि रिंका देवी के पति बेचन बिंद महाराष्ट्र में नौकरी करता है। महिला रविवार की दोपहर तीन बजे घर से निकली थी। रिंका के तीन बच्चे छोटे-छोटे हैं। जो कुछ भी बता नहीं पा रहे। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *