आज का पंचांग एवं राशिफल
07 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – तृतिया प्रातः – 06:58 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा प्रातः – 06:58 मि.तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – वृद्धि रात्रि – 09:53 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की सायं – 05:53 मि. से रात्रि – 04:53 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु दिन -12:37 मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – उत्तर में पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि.।
व्रत – गणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश- अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,भद्रा पाताल की सायं – 05:53 मि. से रात्रि – 04:57 मि. तक,।
कल- श्रीरामविवाह उत्सव, द्वितीय नाग पंचमी।
मेष राशि – आज दिन भर मिला-जुला असर रहेगा।कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए यात्रा एवं प्रवास के योग हैं।परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। हर कार्य का निर्णय व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें।
वृष राशि – आज का दिन मिश्रित फलकारक है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।आत्मिय जनों के भेंट से सात्विकत विचारों में वृद्धि होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – आज अशुभ घटनाओं की संभावना है सावधानी बरतें।क्रोध एवं विवाद से बचें हानि होने की संभावना है। दिमाग को शांत रखें।मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन परिवार एवं मित्रों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।आज मनोरंजक का भी अवसर प्राप्त होगा।सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह राशि – आज मानसिक रूप से चिंता एवं मन में उथल-पुथल रहेगा।शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे इसलिए आज मन भारी रहेगा।किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है।
कन्या राशि – आज का दिन कठिन है संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।पारिवारिक कलह के कारण मन में खिन्नता का अनुभव होगा।
तुला राशि – आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से शिथिलिता का अनुभव करेंगे।यात्रा एवं प्रवास को टाल दें तो अच्छा होगा। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिक रूप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि – आज का दिन लाभदायी है आज भाग्य भी साथ देगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है।
धनु राशि – आज पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लें, घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर राशि – आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे।व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा।
कुंभ राशि – आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें।
मीन राशि – आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply