Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagrajशिक्षा विभाग के 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला

prayagrajशिक्षा विभाग के 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला
प्रयागराज। शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला किया गया है। अपर निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप की ओर से चार दिसंबर को तबादला आदेश जारी किया गया है। शैलेश सिंह को राजकीय हाईस्कूल दिघिया मांडा से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, सौरभ तिवारी को राजकीय हाईस्कूल पडवनियां घोरावल सोनभद्र से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज से उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं, अश्वनी कुमार पांडेय को राजकीय हाईस्कूल दमदम प्रतापगढ़ से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रयागराज, सुनील मोहित को राजकीय हाईस्कूल उसरी पांडेय लालगंज मिर्जापुर व धीरज कुमार शुक्ल को राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह सोनभद्र से पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन उरुवा मेजा प्रयागराज, राजीव कुमार सिंह को राजकीय हाईस्कूल रसुलहा प्रतापगढ़, नेहा को राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां कौशाम्बी व शुभित हरीश को राजकीय हाईस्कूल चकरिया नगवां सोनभद्र से डायट प्रयागराज, विशाल गौरव को राजकीय हाईस्कूल पहाड़ीपुर फतेहपुर से उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *