Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर माघ मेले में तैनात होंगे अधिकारी

कुंभ की तर्ज पर माघ मेले में तैनात होंगे अधिकारी
संगम की रेती पर जनवरी 2022 में लगने वाले माघ मेले में भले ही कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया न हो, लेकिन अफसरों की तैनाती में कई काम पहली बार होंगे। पहला ऐसा माघ मेला होगा, जिसमें आईएएस अफसर के हाथ में कमान दी गई है। साथ ही इस मेले में हर सेक्टर के लिए एक एसडीएम की मांग भी रखी गई है। ऐसे में माघ मेले में कुंभ मेले की तर्ज पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखने की उम्मीद है।

मेला प्रशासन का कहना है कि मेले के सभी आयोजन सही और सुरक्षित तरीके से हों, इसके लिए यह मांग रखी गई है। दरअसल मेले में अब तक काम करने वाले अधिकांश कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुका है। पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को है। वैसे तो मेला मकर संक्रांति से ही शुरू हो जाएगा। मेले के लिए कम समय में अधिक काम करना है। ऐसे में अगर सभी काम पर एसडीएम रैंक के अफसर की नजर रहेगी तो काम सुविधाजनक तरीके से होगा। अगर अब तक के माघ मेलों की बात की जाए तो एक एसडीएम को मेलाधिकारी बनाया जाता था। सेक्टरों में राजपत्रित अधिकारी रहते थे, लेकिन सीधे एसडीएम नहीं। मेलाधिकारी शेष मणि पांडेय का कहना है कि मेला सुव्यवस्थित हो, इसलिए इसकी मांग पहले ही की जा चुकी है।
15 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे पुल नंबर एक व दो

माघ मेले के लिए पांटून पुलों के निर्माण का काम गति पकड़ने लगा है। लोक निर्माण विभाग ने मेला प्राधिकारण को आश्वासन दिया है कि पुल संख्या एक व दो यानी संगम के पास के दो पुलों का निर्माण 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक शेष तीन पुलों का निर्माण कार्य भी हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *