Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : बच्ची की हत्या की जांच के दौरान स्निफर डॉग पहुंचा आरोपियों के घर, मिले खून के धब्बे

प्रयागराज : बच्ची की हत्या की जांच के दौरान स्निफर डॉग पहुंचा आरोपियों के घर, मिले खून के धब्बे
बेनीपुर गांव में मासूम आरती के कत्ल की वारदात में स्निफर डॉग ने पुलिस को अहम क्लू दिया। दरअसल मौकेपर लाए जाने के बाद वह घटनास्थल से सीधे आरोपी पड़ोसी केदरवाजे पर पहुंच गया। पुलिस ताला तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुई तो वहां एक जगह खून के धब्बे मिले। इसके बाद पड़ोसियों पर शक गहरा गया। पुलिस ने पूरे मकान की सघन तलाशी भी ली। फिलहाल अन्य कोई सबूत उसके हाथ नहीं लगा।

बच्ची की हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही अफसर भी आ गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग पहले तो घटनास्थल पर कुछ देर तक इधर उधर टहलता रहा। इसके बाद वह सीधे बच्ची की हत्या में संदिग्ध पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच गया। अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने ताला तोड़ा तो स्निफर डॉग सीधे घर के भीतर जाकर बैठ गया।पड़ोसी के घर पर बंद मिला ताला, पुलिस दरवाजा तोड़कर हुई दाखिलवह जिस स्थान पर बैठा, वहां खून के धब्बे मिले। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौकेसे नमूने एकत्र किए। पुलिस टीम ने मकान की सघन तलाशी भी ली लेकिन अन्य कोई सबूत उसके हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि फिलहाल पड़ोसी को ही मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने किसी और पर शक नहीं जताया है। उनके पकड़े जाने केबाद ही अन्य बातें स्पष्ट हो सकेंगी।
दरोगा जबरन ले गया शव, ग्रामीण हुए आक्रोशित

मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि मामले में हल्का दरोगा रणजीत सिंह के रवैये को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी रहा। दरअसल पुलिस केशव को कब्जा लेने की कोशिश पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर दरोगा ने शव को जबरन कब्जे में लेने की कोशिश की जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा ने ग्रामीणों से अभद्रता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *