प्रयागराज पूर्व डिप्टी एसपी ने छह पर कराया लाखों की ठगी का केस
ग्रीन लैंड मोर्ट्स के मालिकों पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। एक रिटायर डिप्टी एसपी ने छह लोगों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हंडिया के रामजी मिश्र अल्लापुर में रहते हैं। वह पावर कारपोरेशन से रिटायर हैं। उन्होंने जार्जटाउन थाने में अरुण क्षेत्रपाल, रंजन, आयुष, शबनम, मेधा और सुनील क्षेत्रपाल पर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों से उनके अच्छे संबंध थे। 2019 में अरुण समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे और एक करोड़ रुपये उधारी मांगी। रामजी ने बताया कि उन्होंने 20 लाख रुपये अपने पास से दिए और दोस्तों व अन्य से मांग कर कुल 55 लाख रुपये की मदद की थी। लेकिन जब रुपये लौटाने की बात सामने आई तो वे आनाकानी करने लगे। सिर्फ 17 लाख 25 हजार रुपये ही लौटाए। मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया लेकिन इस प्रकरण में समझौता नहीं हो सका। कुछ माह के लिए समय भी दिया गया था लेकिन इसके बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो पूर्व डिप्टी एसपी ने एफआईआर दर्ज करा दी।











Leave a Reply