आज का पंचांग एवं राशिफल
05 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – प्रतिपदा दिन – 11:30 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – ज्येष्ठा दिन – 10:10 मि.तक उपरांत मूल।
योग – धृत प्रातः – 07:03 मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – सायं – 05:49 मि. से प्रारंभ।
मूल – दिन – मूल का 10:10 मि. से प्रारंभ।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – 10:10 मि. उपरांत धनु।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि.।
व्रत – पीड़िया रुद्र व्रत।
पर्व – महारविवार व्रत आरंभ।
आज विषेश- पीड़िया नाम से प्रचलित रुद्र व्रत,महारविवार व्रत का आरंभ,मृत्युबाण सायं – 05:49 मि. से प्रारंभ।
कल- मृत्युबाण सायं – 05:21 मि. तक।
मेष राशि – आज आलस्य और थकान बने रह सकते हैं। अधिक परिश्रम से बचें। खानपान सात्विक रखें। सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया न दें। दिन रिश्तों को बल देने वाला है।
वृष राशि – आज प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत करेंगे। बंधुजनो में करीबी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। मित्रों को समय देंगे। दिन श्रेयस्कर है।
मिथुन राशि – आज घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन भौतिक संसाधन बढ़ाने वाला है।
कर्क राशि – आज बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। सक्रियता और समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। निसंकोच होकर कार्य करें। दिन श्रेष्ठ है।
सिंह राशि – आज कुल कुटुम्ब में सुख सौख्य रहेगा। अपनों के साथ उल्लेखनीय समय बिताएंगे। आपसी सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक है।
कन्या राशि – आज रक्त संबंधों को बल मिलेगा। सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें।
तुला राशि – आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। संबंधों की श्रेष्ठता के लिए हरसंभव प्रयत्नशील रहेंगे। कलात्मकता बढ़त पर रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। दिन शुभ है।
वृश्चिक राशि – आज कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। अपनों के लिए हरसंभव समय निकालें। बंधुजनों से भेंट होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। दिन श्रेष्ठ है।
धनु राशि – आज पैतृक मामलो में उल्लेखनीय सफलता संभव है। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। हर्षाेत्साह से समय बीतेगा। दिन उत्तम है।
मकर राशि – आज धर्म संस्कारों और परंपराओं पर जोर रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्काें को मजबूती मिलेगी। तेजी बनाए रखें। दिन भाग्यवर्धक है।
कुंभ राशि – आज अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। खानपान में सतर्कता रखें। सात्विकता पर जोर दें। अतिउत्साह में अधिक परिश्रम से सेहत असहज रह सकती है।
मीन राशि – आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। करीबियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। संस्कारों के बढ़ावे पर जोर रहेगा। निसंकोच अपनी बात रखें।












Leave a Reply