लखीमपुर से भाजपा विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी से लगाई गुहार, किसानों का दुख अब नहीं देखा जा रहा
लखीमपुरखीर में दो महीने पहले भाजपा नेताओं और किसानों के बीच हुआ संग्राम पूरे देश में चर्चा का विषय बना। बवाल हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत भी हो गई। भाजपा नेताओं और किसानों के बीच एक तरह से तलवारें खिंच गई। उसी लखीमपुर खीरी के पलिया से भाजपा विधायक रोमा साहनी ने किसानों के पक्ष में सीएम योगी से गुहार लगाई है।
विधायक रोमी साहनी ने एक वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के समर्थन में गुहार लगाई है। वीडियो जारी कर भाजपा विधायक ने कहा कि अब किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा। वीडियो में सीएम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पलिया व गोला विधानसभा में बजाज की चीनी मिलें हैं। एक वर्ष हो गया है, किसानों को बेचे गए गन्ने का भुगतान नहीं हुआ।विधायक ने कहा कि आशा थी कि इस सत्र में मिल चलने पर भुगतान हो जाएगा। मिल वालों ने 30 नवंबर तक वादा किया था। अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। साहनी ने कहा कि किसान धरने पर हैं। दोनों मिले बंद हैं। गन्ना समितियों में ताला लटक रहा है। बाढ़ से किसान टूट चुके हैं। फसलें बर्बाद हैं। अगर गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो किसान जीने के लायक नहीं बचेगा।
उन्होंने सीएम से मांग की कि आपातकालीन बैठक बुलाकर गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। साहनी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का अब दर्द नहीं देखा जा रहा। वे वास्तव में परेशान हैं। विधायक का वीडियो सामने आने के बाद तरह तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है।











Leave a Reply