Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महाराष्ट्र में फिर लौटा कोरोना, मिले लगभग 7000 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी जारी है जिसको देखते हुए महाराष्ट्र में सभी सरकारी, धार्मिक और राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी सार्वजनिक कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही अमरावती जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 फरवरी, रात 8 बजे से एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन ऐलान किया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Maharashtra में करीब 7 हजार नए मामले देखने को मिले हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,417 लोग इस अवधि में ठीक हुए हैं। करीब 7 हजार नए मामलों के बाद महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 21 लाख 884 पहुंच गई है। वहीं अब तक 19 लाख, 94 हजार 947 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 51,788 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 52,956 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

ठाकरे ने कहा कि राजनीतिक आंदोलन को अगले कुछ दिनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि उसमें भीड़ एकत्रित होती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 उचित व्यवहार आवश्यक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। उनके अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र ‘‘ढाल’’ है।

इसी बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं सरकारी अधिकारियों ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए उन लोगों को जिम्मेदार बताया है जो न तो मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी से मेल जोल के नियमों का पालन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *