Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

30 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – नवमी दिन – 09:56 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – श्लेषा दिन – 09:25 मि. तक उपरांत मघा।
योग – शुक्ल रात्रि-10:46 मि. तक उपरांत व्रह्म।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक में रात्रि – 09:56 मि. से।
मूल – मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क दिन – 09:24 मि. उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:26 मि.।
सूर्यास्त – 05:34 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – भद्रा रात्रि मृत्यु लोक की – 09:53 मि. के बाद। शनिवार एवं रिक्ता तिथि के संयोग से सिद्ध योग तथा यायी जय योग दिन – 09:58 मि. तक।

कल- भद्रा मृत्यु लोक में दिन – 09:59 मि. तक, यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 06:08 मि. तक।

मेष राशि – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे।

वृष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मिथुन राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाव की स्थिति बन रही है। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगें। आज अपने किसी दोस्त को साथ ले घूमने जा सकतें हैं।लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा।कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा।रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपका मन पूरा दिन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिलेगा।

कन्या राशि – आज आपका सामान्य रहेगा।किसी अजनबी व्यक्ति के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है परन्तु बाद में आपको धन लाभ के नए स्रोत नजर आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।रिश्तेदारों एवं अतिथियों आगमन हो सकता है।आज के दिन किसी की मदद करने का मौका न छोड़ें।परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी समझदारी आपको सभी तरह की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कामकाज में नए बदलाव करने से बचें।

धनु राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परन्तु किसी अनजाने लोगों पर भरोसा करने से बचें और किसी से भी अनावश्यक बातें करने से बचें।

मकर राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। यात्रा के समय सावधानी बरतें। यदि नए काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक धन लाभ होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि – आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है।जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। अपने कार्य में बदलाव करें जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करें।

मीन राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी निष्ठा से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *