Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Hunar Haat Mela Dehradun केन्द्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया

Hunar Haat Mela Dehradun केन्द्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रेसकोर्स देहरादून में हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया। मेले में 30 अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकार एवं हुनरमंद प्रतिभाग कर रहे हैं।
75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में करवाने पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री नकवी से हुनरमंद लोगों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिल सके इसके लिए केन्द्र से कोई योजना बनाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड में विभिन्न राज्यों से आये हुनरमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेले से जहां बाजारों को उत्पाद मिलेगा वहीं उत्पादों को बाजार मिलेगा।बोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुनर हाट मेले का आयोजन सराहनीय प्रयास है। उत्तराखण्ड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में “वन डिस्ट्रिक-टू प्रोडक्ट” को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *