वाराणसीः बीजेपी हर मोर्चे पर फेल सपा की बनेगी सरकार
वाराणसी। कार्यालय संवाददाता
सपा महिला सभा की ओर से पाण्डेयपुर स्थित एक उपवन में जनसंवाद का आयोजन हुआ। वहीं शाम को नाटीइमली स्थित बुनकर कॉलोनी में महिला सभा हुई।
जन संवाद में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने 400 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य दिया है। 2022 में सपा सरकार बना रही है। बीजेपी हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवान और किसान सहित हर तबका परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती बताया। अध्यक्षता महिला सभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने किया। संचालन महासचिव इवौन रेनू ने किया। आभार जिला अध्यक्ष महिला सभा रेखा पाल ने जताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सपा महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव, रीबू श्रीवास्तव, मनोज राय धूपचंडी, कुसुम प्रजापति, डॉ. रितिका जार्ज आदि की खास मौजूदगी रही।











Leave a Reply