Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

28 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – सप्तमी दिन – 08:20 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – पुनर्वसु दिन – 06:38 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – साध्य रात्रि-12:13 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:25 मि.।
सूर्यास्त – 05:35 मि.।
व्रत – अहोई अष्टमी व्रत।
पर्व – अहोई अष्टमी।

आज विषेश – अष्टमी व्रत चंद्रोदय व्यापिनी, गुरु पुष्य योग एवं सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पूरे दिन,आज गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान एवं विद्यार्थी वर्ग को धार्मिक पुस्तक दान करना लाभदायक होगा।

कल- श्री राधा जयन्ती श्री राधा अष्टमी व्रत।,मथुरा में श्री राधा कुण्ड में स्नान, दिन – 09:28 मि. के बाद मूल प्रारंभ।

मेष राशि – आज का दिन शुभ है और आज के दिन आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी। हालांकि आपको वाहन चलाते वक्त सावधान रहना होगा। क्रोध न करें और परिवार में खुशी का महौल बनाकर रखें।

वृष राशि – आज नौकरी में पदोन्नती के योग और व्यवसाय में लाभ की संभावना है। हालांकि आपको अपनी भावना और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा सफल होगी।

मिथुन राशि – आज अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं और अचानक धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी मिल सकती है। नई योजना बना रहे हैं तो परिवार की सलाह जरूर लें।

कर्क राशि – आज भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।कारोबार में सफलता मिलेगी और नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। कहीं घूमने का मन बन सकता है।

सिंह राशि – आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको आगे बढ़ने के अवसार मिलेंगे। नौकरी में संयम बरतें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।कर्ज लेने और देने से बचें।

कन्या राशि – आज कामकाज ठीक रहेगा। आज दूसरों पर निर्भर न रहें खुद के दिमाग से काम लें। कर्ज लेन देन करने से बचें। यात्रा शुभ रहेगी। धन प्राप्त के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि – आज वाणी पर नियंत्रण रखें किसी से कड़वी बातें न कहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। भूमि और भवन से लाभ हो सकता है।नौकरीपेशा और व्यापरियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि – आज आपकी सभी परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ समय है। उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलेगी।

धनु राशि – आज परिवार से संबंध बनाकर रखें क्योंकि परिवार की मदद से कुछ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें तो आगे इसका लाभ मिलेाग। निवेश सोच-समझकर करें।

मकर राशि – आज परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें चोट लगने की संभावना है। गृहस्थ जीवन अच्‍छा रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारी को लाभ मिलेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ राशि – आज नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। बेरोजगार हैं तो खुशी का समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपके अटके कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।

मीन राशि – आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी।उधार लेन देन करने से बचें।पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *