Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहालःप्रमोद तिवारी

कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहालःप्रमोद तिवारी

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी। यह घोषणा बुधवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई कर रहे सीडब्ल्यूसी केसदस्य प्रमोद तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रियंका गांधी अपनी हर प्रतिज्ञा पूरी करेंगी। इसके साथ ही इलाहाबाद की अस्मिता लौटाई जाएगी और पूरे प्रदेश में छात्रसंघ बहाल किया जाएगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद वाराणसी से 23 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा केप्रयागराज पहुंचने केदूसरे दिन मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने प्रेसवार्ता में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं का विवरण रखते हुए कहा कि पेंशन की व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने उसे समाप्त कर दिया। अब अगर कांग्रेस की सरकार फिर यूपी में बनती है तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं को दोहराया। कहा कि चुनाव में महिलाओं को टिकटों में 40 फीसदी हिस्सेदारी दी जाएगी। इसके लिए उनकी निष्ठा, टिकाऊ और जिताऊ इन तीन चीजों को आधार बनाया जाएगा। इंटरपास छात्राओं को स्मार्टफोन, स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा किसानों का कर्जा पूरा माफ किया जाएगा। बिजली बिल सबका हाफ होगा। इसके साथ ही कोरोना काल का बकाया नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजागार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रतिज्ञा यात्रा कुल आठ मुद्दों पर निकली है।इस दौरान उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकारों पर इलाहाबाद को अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा और बीजेपी ने इसकी अस्मिता पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि आजादी के दौर में सेंट्रल भूमिका में रहने शहर को धीरे-धीरे क्षींण किया जा रहा है। हैरत की बात है कि बीजेपी के कई बड़े नेता इसी शहर से हैं और सरकार और पार्टी में बड़ी हैसियत रखते हैं लेकिन वे भी इसकी अस्मिता को मजबूत करने की बजाय कमजोर करने में सरकार का साथ निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो इलाहाबाद की अस्मिता को फिर से बहाल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश केसभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ बहाली का भी वायदा किया। प्रेसवार्ता में कई बार विधायक रहे अजय राय, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, बाजी राव खांडे़, भगवती प्रसाद चौधरी, देवव्रत मिश्रा, शेखर बहुगुणा, मकसूद खान, उज्ज्वल शुक्ला, माबूद खां, करमचंद बिंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *