Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

त्योहार के चलते एक्शन में सीएम योगी, जानें किन लोगों पर कार्रवाई करेगी छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाइ यूपी सरकार 

त्योहार के चलते एक्शन में सीएम योगी, जानें किन लोगों पर कार्रवाई करेगी छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाइ यूपी सरकार 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी की हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ने शनिवार  को टीम 9 की बैठक में कहा कि खाद्य तेलों, सब्जियों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की गई है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। 

दीपावली मेले से लोगों को जोड़ा जाए 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। दीपावली मेले में स्थानीय शिल्पकला, व्यंजन आदि उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। अधिकाधिक जनता को मेले से जोड़ने का प्रयास हो।
प्रभारी मंत्री अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों से बात करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 से 19 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। कृषि फसलों पर इसका बुरा असर पड़ा है। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे का काम जल्द पूरा किया जाए। प्रभारी मंत्री अपने जनपदों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित किसानों से संवाद करें। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित सहभागिता योजना के अच्छे परिणाम मिले हैं। योजनान्तर्गत पशुपालक को गोवंश के भरण-पोषण के लिए ₹900 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है, लाभार्थियों को यह राशि समय से मिलना सुनिश्चित करें। योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीएम ने कहा कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश के सड़कों पर विचरण से आमजन को समस्या हो रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजस्वकर्मियों के सहयोग से इन गोवंश को निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में प्रबंधित करें। इसमें लापरवाही न हो। छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *