आज का पंचांग एवं राशिफल
23 अक्टूबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तृतिया रात्रि – 12:43 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – कृतिका रात्रि – 08:58 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – व्यतिपात रात्रि-10:38 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – दिन – 11:43 मि. से रात्रि – 12:43 मि.तक।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:15 से 10:40 मि. तक।
सूर्योदय – 06:22 मि.।
सूर्यास्त – 05:38 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश – राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 08:58 मि. से।
कल- संकष्टी करक गणेश चतुर्थी (करवा चौथ), चंद्रोदय रात्रि – 07:56 मि. पर।
मेष राशि – आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। व्यापार अनुकूल रहेगा सुख के साधन सुलभ होंगे।नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं।स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृष राशि – आज धार्मिक कार्यों मे रूचि रहेगी।लाभ के अवसर आयेंगे।मित्रों से सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे। बुद्धि विवेक का उपयोग करने से व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेंगे ।
मिथुन राशि – आज आय हो सकती है कीमती सामग्री का विशेष ध्यान रखें जोखिम लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विवादों से बचकर रहें स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि – घर परिवार में आनंद रहेगा प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों की रुकावट समाप्त होगी।दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि – आज जल्दबाजी न करें कार्य बिगड़ सकते हैं।भूमि भवन से सम्बंधित बाधा दूर होगी लाभ की संभावना है।नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है । रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे ।
कन्या राशि – आज यात्रा मनोरंजक रह सकती है।उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पायेंगे संगीत आदि में रुचि बढ़ेगी विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
तुला राशि – आच स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है काम में मन नहीं लगेगा।वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अनावश्यक किसी से विवाद हो सकता है सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि – समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी मेहनत का फल मिलेगा । काम में उत्साह से ध्यान नहीं दे पाएंगे।वाद विवाद में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा निवेश में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकता है।
धनु राशि – जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे आय में वृद्धि होगी नए मित्र बनेंगे जीवन सुखमय व्यतीत होगा प्रसन्नता बनी रहेगी चोट व रोग से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।
मकर राशि – आज यात्रा हो सकती है प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी जोखिम न लें प्रमाद से बचें।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं चोट व रोग से बचें।
कुंभ राशि – जोखिम व जमानत के कार्य टालें कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लाभ के अवसर टलेंगे दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं ।
मीन राशि – शेयर-मार्केट में मनोनुकूल लाभ होगा।विवेक का प्रयोग करें प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी । रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।कारोबार में वृद्धि के योग हैं नौकरी में अमन-चैन रहेगा अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply