Prayagraj प्रयागराज : मची रही अफरातफरी, सेना ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराए अवैध निर्माण
सेना द्वारा शुक्रवार को कैंटोनमेंट क्षेत्र के आरए बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां वर्षों पुराने कई अवैध निर्माण जमींदोज किए गए। यहां कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन सेना और पुलिस के जवानों के आगे किसी की एक न चली। तकरीबन चार घंटे तक चले अभियान के दौरान सेना में अपनी चार हजार वर्ग मीटर जमीन खाली करवाई।
सेना की ओर से आरए बाजार में अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहले भी कई बार कहा गया था कि वह वहां से चले जाएं। इस दौरान वहां से कुछ लोग चले भी गए, लेकिन दर्जन भर से ज्यादा परिवार ऐसे रहे जो वहां से नहीं हटे। इसे देखते हुए शुक्रवार को सेना ने जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से आरए बाजार में अभियान चलाने की रणनीति बनाई। सुबह 11 बजे के आसपास चार ट्रक में आर्मी के जवान, 50 के आसपास पुलिस कर्मी, एसीएम टू मौके पर पहुंचेइस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव भी आरए बाजार पहुंचे। उनके नेतृत्व में वहां अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान वहां बुलडोजर की मदद से तकरीबन 15 अवैध निर्माण गिरा दिए गए। इन सभी मकानों में वहां कई वर्ष से लोग रहे थे।
अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सेना द्वारा लोगों को उनके घर से सामान निकालने का मौका दिया गया। वहीं लोगों का आरोप है कि सेना की कार्रवाई के दौरान उन्हें अपने घर से सामान निकालने का ज्यादा वक्त नहीं मिला। दिन में तीन बजे तक अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान चार हजार वर्गमीटर जमीन को खाली करवाया गया। कार्रवाई के दौरान आरए बाजार में रोड साइड की 50 दुकानें भी खाली करवाई।












Leave a Reply