Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली करछना। जिला निर्वाचन विभाग के

बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
करछना। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना के बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने विद्यालय में बच्चों को झंडी दिखाकर रैली के लिए रवाना किया। रैली में गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में शामिल बच्चे अपने हाथों में बूथ पर जाएं करें मतदान।मतदान हमारा जन्म सिद्धअधिकार। अपना मत अपनी सरकार। हमारा मतदान यज्ञ के समान। जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लेकर गांव और मजरों में पहुंचे जहां लोगों के घरों परों में पोस्टर चस्पा कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया है। स्कूल से निकाली रैली पिपरा गांव के कई नजरों में होती हुई रामपुर से होकर पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी बच्चे अपने पास पड़ोस के घरों में भी लोगों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करें। जागरूकता रैली में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *