Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

22 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 10:42 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – 06:31 मि. तक उपरांत कृतिका।
योग – सिद्धि रात्रि-10:09 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष रात्रि – 01:07 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 10:40 से 12:03 मि. तक।
सूर्योदय – 06:21 मि.।
सूर्यास्त – 05:39 मि.।
व्रत – अशून्य शयन।
पर्व – नहीं है।

आज विषेश – अशून्य शयन व्रत एवं लक्ष्मीनारायण पूजन चंद्रमा को अर्घ्य दान, चंद्र उदय-रात्रि-06:34 मि.पर।

कल- राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 08:58 मि. से।

मेष राशि – आज व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशानी हो सकती है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना है। मित्र मिलन संभव है।

वृष राशि – आज दिन की शुरुआत में क्रोध आ सकता है। मनोनुकूल कार्य न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि – आज निवेश किये गए धन से अर्जित होने वाले लाभ में देर होगा। संतान पक्ष में निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि – आज कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में उलझनें से परेशानी हो सकती है। मेहनत करें कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि – आज विशेष लाभ से प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रिय रहें । निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि – आज आलस्य को त्याग कर काम करने में भलाई है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि – आज का पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु रोग से पीड़ित संभव है।

वृश्चिक राशि – आज समय रहते जरूरी कार्य को कर लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य में व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि – आज दैवीय कार्यों में लगे रहेंगे। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना बढ़ेगी।

मकर राशि – आज परमार्थ कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि – आज कार्य की सफलता के लिए मनोबल मजबूत रखें। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रियता बढ़ने से संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन राशि – आज कम बोलें परन्तु अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता में आपका महत्व बढ़ेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *