Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मथुरा में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो युवतियों समेत चार की मौत, तीन घायल*

प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के भीषण हो गया। थाना राया क्षेत्र में कोयल रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार में सवार दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार लोग बदायूं जिले के रहने वाले थे। ये राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास इनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार रोहित (18), सिमरन (20), काजल (15) और मनीष की मौत हो गई है। जबकि नीलम, प्रभाकर और कार चालक अमरपाल सिंह घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची राया थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों के सूचना दे दी है। ट्रक को कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *