Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया रोष।

भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया रोष।

शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दिया भारतीय किसान कल्याण संघ ने।।

प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या पर गहरा रोष जताया , राष्ट्रीय अध्यक्ष pawanesh उपाध्याय ने कहा कि की देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। किसानों की हत्या पर संघ के पदाधिकारियों को प्रशासन ने घटना स्थल पर जाने व पीड़ित परिवार से मिलने से रोक कर तानाशाही सिद्ध कर रही है सरकार।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर ने कहा कि किसान अन्नदाता है सबको भोजन देता है आज वह उपहास का पात्र हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि आजादी से पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई भी किसान पीड़ित परिवार से नहीं मिल पाया। पूरे प्रदेश में आग लग चुकी है पूर्वांचल ,बुंदेलखंड, के सभी किसान मरने पर मजबुर है, महगांई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रशासन की तानाशाही से किसान नाराज है संघ के सभी पदाधिकारियों सहित सभी किसानों ने मोन रहकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए,साथ ही पीड़ित परिवार के साथ न्याय कि अपील किए।।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रयागराज धर्मेन्द्र मिश्रा,सुशील पांडेय,जनार्दन सिंह विनय सिंह,रज्जन शुक्ला, शिवम् तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *