Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Bhabanipur Bypoll Results LIVE: भवानीपुर में दीदी कीबल्ले-बल्ले, ममता 42 हजार वोटों से आगे, BJP हुई बेरंग

Bhabanipur Bypoll Results LIVE: भवानीपुर में दीदी कीबल्ले-बल्ले, ममता 42 हजार वोटों से आगे, BJP हुई बेरंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी रहेगी या विदाई हो जाएगी? भवानीपुर में कुछ देर में दीदी के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी का इस सीट से जीतना बेहद जरूरी है। आज कड़ी सुरक्षा के बीच भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। हालांकि, अब तक के नतीजों में ममता बनर्जी बाजी मारती नजर आ रही हैं। भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर भी हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
-भवानीपर में बड़े अंतर से लीड कर रहीं ममता बनर्जी के घर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पहुंचे हैं। 
-भवानीपुर में 16वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी 42 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 
-भवानीपुर में 13वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी करीब 36 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाला से है, जो काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं।
– चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को चिट्ठी लिखकर उपचुनाव परिणाम के बाद किसी तरह का जश्न न मनाने की मांग की। आयोग ने राज्य सरकार से हिंसा चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाने को भी कहा।
-समाचार एजेंसी एएनआई केअनुसार, भवानीपुर में 11वें राउंड की गिनती के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 34000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

  • भवानीपुर में दसवें राउंड की वोटों की गिनती के बाद ममता बनर्जी करीब 31 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। 
    -भवानीपुर में सात राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसके बाद भाजपा कैंडिडेट  प्रियंका टिबरेवाल की तुलना में ममता बनर्जी करीब 25 हजार वोटों से लीडकर रही हैं। 
  • भवानीपुर में चौथे राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी करीब 12000 वोटों से आगे चल रही हैं।
    -तीसरे राउंड की गिनती के बाद कौन-कितने वोटों से आगे चल रहा
    ममता बनर्जी (टीएमसी) -9974
    प्रियंका टिबरेवाल (भाजपा) – 3828    
    श्रीजीब विश्वास (सीपीआईएम) -250

भवानीपुर में फाइनल नतीजे आने से पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *