Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उतराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने जताया शोक

उतराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने त्रिशूल पर्वत की चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट आने से लापता हुए लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती एवं एमसीपीओ हरिओम के पार्थिव शरीर बरामद होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और बाकी लापता सदस्यों की सकुशल वापसी की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *