Benefits of Goat Milk बकरी के दूध से मिलने वाले फायदे
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक बकरी का दूध पीने से निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं जैसे-
1.एक्सपर्ट के मुताबिक, बकरी के दूध में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी मौजूद होता है।
2.बकरी का दूध जल्दी पच जाता है, क्योंकि इसमें फैट के globules गाय के दूध के मुकाबले छोटे होते हैं।
3.बकरी के दूध में मिल्क शुगर या लैक्टोज काफी कम होती है, जिस कारण लैक्टोज इनटॉलरेंस से ग्रसित लोगों के लिए भी यह सही विकल्प है।
4.बकरी के दूध में ‘A2 Casein’ प्रोटीन होता है। जिस वजह से प्रोटीन के मामले में इसकी मानव के ब्रेस्ट मिल्क से तुलना की जाती है।
5.बकरी का दूध शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
6.बकरी के दूध में मौजूद triglycerides और फैटी एसिड त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा की रंगत भी हल्की करता है।











Leave a Reply