आज का पंचांग राशिफल
01 अक्टूबर 2021
सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- दशमी रात्रि -07:25 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र- पुष्प रात्रि -12:46 मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – शिव – सायं – 05:34 मि. तक उपरांत सिद्ध।
दिन – शुक्रवार।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – कर्क।
चंद्र नक्षत्र – पुष्प रात्रि-12:46 मि. तक उपरांत श्लेषा।
सूर्य नक्षत्र- हस्त।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- मृत्युलोक में प्रातः – 06:49 से रात्रि – 07:25 तक।
राहुकाल – दिन – 10:40 मि. से 12:10 मि. तक।
दिशाशूल – पश्चिम में।
चंद्रोदय – रात्रि – 11:45 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:05 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:55 मि.
विशेष – दशमी श्राद्ध,।
कल – इंदिरा एकादशी व्रत सबका।
मेष राशि – पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन ना बोलें।
वृषभ राशि – आप जो सोचते हैं, वो करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
मिथुन राशि – अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालें, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
कर्क राशि – दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
सिंह राशि – अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
कन्या राशि – दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
तुला राशि – संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी ना करें। गलत निर्णय से जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।
वृश्चिक राशि – जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद ना करें।
धनु राशि – संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मकर राशि – दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
कुम्भ राशि – कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
मीन राशि – व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विषेशज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply