Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Bihar panchayat polls – द्वितीय चरण का मतदान जारी

जितिया पावन के दिन हुए द्वितीय मतदान में सुबह सुबह महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं में मतदान को लेकर विशेष जाकरूकता देखी गई।

ग्राम नानपुर दक्षिणी से हुए मतदान में अलग अलग वार्डो में सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई और महिलाए व पुरुष दोनो ही व्यवस्थित हो लाइन में लगकर अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करने लगे।

प्रत्याशियों में दक्षिणी नानपुर ग्राम से मुखिया के लिए कई उम्मीदवारों में पूर्व मुखिया संजीव कुमार मिश्र का नाम प्रमुख है। वैसे त्रिकोणीय मुकाबले में शकील व सुजीत की दावेदारी कमतर आंकी नही जा रही हैं।

समाचार लिखे जाने तक 30% तक मतदान हो चुका था।

इस चुनाव की मुख्य विशेषता यह रही कि ग्राम पंचायत का चुनाव ईवीएम मशीन से प्रथम बार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *