Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Bharat Bandh भारत बंद का देश के सभी किसान करेगे खुले मन से स्वागत। भारतीय किसान कल्याण संघ

IMG 20210926 WA0025

भारत बंद का देश के सभी किसान करेगे खुले मन से स्वागत। भारतीय किसान कल्याण संघ

सात सौ किसानों को देगा श्रद्धांजलि, भारतीय किसान कल्याण संघ

काशी। देश के सभी किसान , नौजवान , मजदूर व्यापारी, 27 सितंबर को भारत बंद का करे स्वागत। यह उद्गार मीडिया के साथ बात चीत करते हुए भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने कही। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने देश के किसानो से अपील किए की अभी तक सात सौ से ज्यादा किसानों की हत्या हुई है,आप सभी शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि दे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि किसानों के तीन काले कानून के खिलाफ आप सभी को आगे आना पड़ेगा, सरकार को समर्थन मूल्य की गारंटी देनी होगी,यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक किसानों कि बात मानी नहीं जाएगी। आज आवारा पशुओं से, बैंक कर्ज से, महगाई से किसान जूझ रहा है। किसानों का सम्मान ही देश का सम्मान है।

बैठक में प्रयागराज जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा सहित जनार्दन सिंह, विनय सिंह सहित दर्जनों किसान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *