Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग

26 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- पंचमी दिन -10:58 तक उपरांत षष्टी।
नक्षत्र- कृतिका दिन -01:48 तक उपरांत रोहिणी।
योग – वज्र – दिन – 04:10 तक उपरांत सिद्ध।
दिन – रविवार।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – वृष।
चंद्र नक्षत्र – कृतिका दिन-01:48 तक उपरांत रोहिणी।
सूर्य नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- नही है।
राहुकाल – सायं – 04:35 मि. से 06:05 मि. तक।
दिशाशूल – पश्चिम में।
चंद्रोदय – रात्रि – 08:02 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:02 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:58 मि.

विशेष – श्री चंद्रषष्टी व्रत। षष्टी श्राद्ध।

मेष राशि – आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता- पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए रस्ते मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग कार्यों में फायदा दिलायेगा। अचानक किसी रिश्तेदार का फोन आयेगा, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

मिथुन राशि – आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस होगा, जिससे आपके कार्य पुरे होने में थोड़ा समय लगेगा। अपना खान-पान अच्छा रखना चाहिए। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

कर्क राशि – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आयेगा,उसकी खूब खातिरदारी करेंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

सिंह राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि – आज का दिन विश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। किसी काम को नए तरीके से करने की प्लानिंग बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि – आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेंगी। कार्य पूरे होने के बाद आप सामान्य महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, घर के सदस्यों की सलाह कारगर रहेगी। इस राशि के कारोबारी अपने पिता से सलाह लेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल देगी, लेकिन जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

धनु राशि – आज का दिन बढ़िया रहेगा।किसी दोस्त को बर्थडे विश करने उसके घर जायेंगे। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख मिलेगा।

मकर राशि – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे| लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा।

कुंभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

मीन राशि – आज का दिन शानदार रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *