Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अखाड़े की आमदनीः बाघंबरी मठ के पास है 1000 करोड़ की संपत्ति

अखाड़े की आमदनीः बाघंबरी मठ के पास है 1000 करोड़ की संपत्ति

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी गद्दी मठ के महंत की रहस्यमय मौत के बाद अगले उत्तराधिकारी पर सस्पेंस कायम है। शुक्रवार को धूल रोट की रस्म के बाद भी निरंजनी अखाड़े की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका, महंत नरेंद्र गिरि से जुड़े बाघंबरी गद्दी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास मौजूदा समय एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। ऐसे में कहा जा रहा है कि महंतई चादर चाहे जिसे नसीब हो, लेकिन महंत नरेंद्र गिरि का होने वाला उत्तराधिकारी अथाह संपत्ति का मालिक होगा। 
प्रयागराज के अलावा, मेजा, करछना, कौशांबी, झूंसी के अलावा मध्यप्रदेश, हरिद्वार और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में महंत नरेंद्र गिरि के अधिपत्य वाले मठ, मंदिर और जमीन हैं। यही वजह है कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बाघंबरी मठ और निंरजनी अखाड़े की संपत्ति को भी महंत की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। पंचायती निरंजनी अखाड़े के मंहत नरेंद्र गिरि के अधीन संपत्तियों में मठ और अखाड़े की सात सौ बीघे से अधिक सिर्फ जमीन है
देखने लायक है मठ की गीर और शाहीवाल नस्ल की गायों वाली गौशाला

संगमनगरी के अल्लापुर में आलीशान वैभव वाले बाघंबरी गद्दी मठ की सात बीघे से अधिक भूमि है। यहां मठ की ओर से संचालित स्वामी विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय के अलावा गीर और शाहीवाल नस्ल की गायों की गोशाला देखने लायक है। इसके अलावा दारागंज में भी निरंजनी अखाड़े का आश्रम और जमीन है। संगम के पास त्रिवेणी बांध के नीचे बड़े हनुमान मंदिर के अतिरिक्त झूंसी में भी करीब  20 बीघा से अधिक भूमि है मंदिर, मठ और भवन करोड़ों की संपत्ति के रूप में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *