Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग

24 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- तृतीया प्रातः – 07:17 तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र- अश्विनी दिन -08:59 तक उपरांत भरणी।
योग – व्याघात – दिन – 03:15तक उपरांत हर्षण।
दिन – शुक्रवार।
पंचक- नहीं है।
व्रत – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – मेष।
चंद्र नक्षत्र – अश्विनी उपरांत भरणी ।
सूर्य नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- दिन – 07:17 तक।
राहुकाल – दिन – 10:35 मि. से 12:05 मि. तक।
दिशाशूल – पश्चिम।
चंद्रोदय – रात्रि – 08:01मि.।
सूर्योदय – प्रातः – 06:00 मि.
सूर्यास्त – सायं – 06:00 मि.

विशेष -आज भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने से गया में श्राद्ध करने का फल प्राप्त होता है, चतुर्थी श्राद्ध।

मेष – आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ – संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन – दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क – अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह – परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अती आवश्यक है।

कन्या – अपने काम पर ध्यान दें। दुसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला – किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नती होगी।

वृश्चिक – समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु – परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर – कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ – दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

मीन – अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *