Mumbai Gangrape Case, 8 महीने तक नाबालिग के साथ गैंगरेप, 33 पर केस दर्ज जिसमे 26 को पुलिस ने गिरफ्तार किया
डोंबिवली
महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। साकीनाका रेप और मर्डर मामले के बाद मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक 15 साल की लड़की के साथ 33 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पीड़िता ने बुधवार रात पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता 376 (बलात्कार), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) और 4.6 और 10 यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पर अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Sad and Shameful: दोस्त ने बनाया रेप का वीडियो, चला ब्लैकमेलिंग का खेल, 33 हैवानों ने लड़की से महीनों तक कई बार किया गैंगरेप
महाराष्ट्र के ठाणे में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां 30 लोगों पर एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़ित के परिवार वालों की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में रेप, अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस बारे में ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि पीड़ित के साथ 8 महीने पहले नाबालिग प्रेमी ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों ने पीड़ित को ब्लैकमेल कर रेप किया। घटना की जांच के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ठाणे और मुंबई से हुईं गिरफ्तारियां
पुलिस के मुताबिक घटना डोंबिवली के भोपर इलाके की है। नाबालिग के साथ 30 लोगों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की को जनवरी 2021 से 22 सितंबर 2021 तक प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में डोम्बिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से आरोपियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
पुणे में भी 14 साल की बच्ची से 13 लोगों ने किया था गैंगरेप
ऐसी ही एक वारदात तकरीबन 20 दिन पहले पुणे में भी हुई थी। यहां सड़क किनारे खड़े होकर ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रही एक 14 साल की नाबालिग को कुछ लोग अपने साथ उठा ले गए थे और पांच अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। हालांकि बाद में पुणे पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को अरेस्ट किया था, इसमें 11 ऑटो ड्राइवर और दो रेलवे के कर्मचारी भी शामिल थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़िता का फ्रेंड भी शामिल था।


Leave a Reply