🙏 काशी विश्वनाथ मंदिर का नवनिर्माण का कार्य” ’75 फीसदी पूरा हो चुका है’ …🙏
“5 लाख स्क्वायर फीट में होगा मंदिर परिसर”
जहां कभी संकरी गालियां थीं (बनारस की गलियां) वहां अब भव्य निर्माण हो रहा है।
“काशी के पुराधिपति” के धाम, जो कभी ‘2100 स्क्वायर फीट’ में था। अब ‘5 लाख स्क्वायर फीट’ में बदला जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर तक जाने का मार्ग ’75 फीट चौड़ा’ होगा। यहां गर्भगृह के बाहर मंदिर चौक बनाया जा रहा है। इस मंदिर चौक में ‘एक हजार’ से ‘पांच हजार’ तक श्रद्धालु बैठकर ध्यान कर सकेंगे। इसके बाद बाएं ओर “वाराणसी गैलरी” बनेगी और गैलरी के पीछे “मुमुक्षु भवन” बनेगा। लोगों के ठहराव की व्यवस्था के लिए गेस्ट हाउस बन रहा है।
‘वाराणसी म्यूजियम’ और ‘टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर’, मंदिर चौक के दाहिने ओर ‘स्पिरिचुअल बुक सेंटर’ और ‘फूड कोर्ट’ बन रहा है। महादेव के धाम से जलासेन घाट की ओर बढ़ने पर एक ऐसा हाउस तैयार हो रहा है, जिसके निचले हिस्से में शवदाह की लकड़ियां रखी जाएगीं और ऊपर विदेशियों के ठहरने का इंतजाम होगा। जलासेन घाट पर उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां भी लगाई जानी है।
ѕαtчα…… kumαr .












Leave a Reply