Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग

22 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- द्वितिया।
नक्षत्र- रेवती।
योग – वृद्धि – दिन – 03:26 उपरांत ध्रुव।
दिन – बुधवार।
पंचक-पंचक है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – मीन।
चंद्र नक्षत्र – रेवती।
सूर्य नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- नही है।
राहुकाल – सायं – 04:35 मि. से 06:05 मि. तक।
दिशाशूल – उत्तर।
चंद्रोदय – रात्रि – 06:57 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 05:59 मि.
सूर्यास्त – सायं – 06:01 मि.

विशेष – अशून्यशयन व्रत, द्वितीया (दुइज) श्राद्ध।

मेष – आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा।

वृष – व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान- सम्मान होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन – शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।

कर्क – आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखने के लिए कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेगा।

सिंह – दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

कन्या – सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

तुला – स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतान के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लेने की सलाह देते हैं। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुँचा सकता है।

वृश्चिक – आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

धनु – आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएँगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि हासिल होगी।

मकर – आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

कुंभ – मन में दुविधा खड़ी होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुँच सकेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहनेसे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है।

मीन – आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। मन में कोई निर्णय लेते दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की की सलाह है। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *