पोल्ट्री फॉर्म संचालक का नहीं मिला टेरर कनेक्शन:ATS से बोला शाहरुख- जिस बॉक्स में विस्फोटक मिला, वो जीशान ने रखवाया था, 24 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा
एटीएस ने शाहरूख को लंबी पूछताछ के बाद रविवार को छोड़ दिया।
करेली के शाहरुख खान को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने लंबी पूछताछ के बाद रविवार को छोड़ दिया। उस पर आतंकियों की मदद करने और अपने पोल्ट्री फार्म में आईईडी व विस्फोटक रखने का आरोप लगा था। पहले उसे आतंकियों का मददगार बताया गया था। हालांकि पूछताछ में शाहरुख का कोई आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है।
जीशान से संबंधों की बात कबूली, पर उसकी करतूतों से था अनजान
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों की पूछताछ में शाहरुख ने आतंकी जीशान से संबंधों की बात तो कबूली, लेकिन उसकी नापाक हरकतों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया।
जीशान ने शाहरुख को धोखे में रखकर पोल्ट्री फॉर्म में रखा था आईईडी व विस्फोटक
शाहरुख ने एजेंसियों को बताया कि जीशान ने उसे एक बॉक्स अपने पोल्ट्री फार्म में रखने के लिए दिया तो था, लेकिन बॉक्स के अंदर क्या था इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। जांच एजेंसियों ने जब पोल्ट्री फॉर्म में छापा मारा था, तो उस समय एक बॉक्स में आईईडी विस्फोटक बरामद हुआ था। जीशान ने बताया था कि यह पोल्ट्री फॉर्म शाहरुख का है। इसी के बाद जांच एजेंसियां शाहरुख को ढूंढ रही थीं।
लंबी पूछताछ में नहीं निकला आतंकी कनेक्शन
शनिवार को गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसे दिल्ली ले गईं। दिल्ली ले जाकर एटीएस और यूपी पुलिस समेत कई एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में शाहरुख का कोई आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियों के सामने शाहरुख ने अपनी बात रखी। शाहरुख की बात से संतुष्ट होने के बाद जांच एजेंसियों ने उसे छोड़ दिया है।











Leave a Reply