Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

जानिए बॉलीवुड विलेंस के बच्चे क्या करते हैं

   जानिए क्या करते हैं बॉलीवुड के सुपरहिट विलेन्स के बच्चे, कुछ बनें हीरो तो कोई कर रहा करोड़ों का बिजनेसहिंदी फिल्मों में विलेन की एक खास भूमिका रहती है। विलेन जितना खतरनाक होगा, हीरो पर दबाव उतना ज्यादा होगा। सही मायने में देखें तो जिन फिल्मों में विलेन का रोल दमदार रहा है वो ज्यादातर हिट हुई हैं, उदाहरण के लिए आप शोले, मिस्टर इंडिया और घातक जैसी ही फिल्में ले सकते हैं। लेकिन एक सच ये भी है कि लोग हीरो की निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्पी रखते हैं।

लेकिन आज हम आपको किसी हीरो नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायकों की जिंदगी से रूबरू कराएंगे। आज हम आपको उनके बच्चों से मिलाएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों।अमरीश पुरी को बॉलीवुड का सबसे सफल खलनायक माना जाता है। मिस्टर इंडिया, नायक, गदर, दिलजले, नगिना, करण अर्जुन, तहलका और घायल जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई। विलेन के अलावा भी उन्होंने कई और किरदार निभाए।

हालांकि अमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी की सिनेमा में कोई दिलचस्पी नहीं रही। वे मरीन नेवीगेटर हैं।शक्ति कपूर ने हर किरदार को जैसे जिया है। वे जितने सफल विलेन की भूमिका में रहे हैं उतना ही कमाल उन्होंने हास्य किरदारों में भी किया है। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने तो फिल्मों में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर को खास पहचान नहीं मिली। सिद्धार्थ पलटन, भूत, यारम और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।बॉलीवुड में जब भी बात आती है विलेन या नेगेटिव किरदार की तो गुलशन ग्रोवर  के बैड मैन किरदार को हमेशा याद किया जाता है।  उन्होंने लगभग 400 फिल्में अपने नाम दर्ज की हुई हैं और अपनी ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने सिर्फ विलेन का ही किरदार निभाया। उनके बेटे का नाम संजय ग्रोवर है और वे एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *