Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नवाबगंज में चाय की दुकान पर रुके डिप्टी सीएम केशव, दुकानदार से बोले- मैं भी चाय वाला

नवाबगंज में चाय की दुकान पर रुके डिप्टी सीएम केशव, दुकानदार से बोले- मैं भी चाय वाला

प्रयागराज से लखनऊ रवानगी के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार की शाम लगभग चार बजे नवाबगंज चौराहे पर गुप्ता टी स्टॉल अचानक रुक गए। इस दौरान वहां भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने चाय पी। वहां दुकान संचालक से भी उनकी बात हुई। उन्होंने संचालक से कहा कि वह भी चाय वाले हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिराथू में उनकी भी चाय की दुकान थी। केशव ने इस दौरान अपने पुराने दिन भी याद किए। लखनऊ जाने के बाद केशव ने कुछ फोटो भी ट्वीट की।
दरअसल डिप्टी सीएम रविवार को हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क मार्ग से ही लखनऊ जा रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि कुछ भाजपाई उनका स्वागत करना चाहते हैं। वह सभी उनका हथिगहा में इंतजार कर रहे हैं। हथिगहा पहुंचने के बाद वहां ओंकार तिवारी, प्रमोद मौर्य आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां से आगे बढ़ने के बाद वह नवाबगंज पहुंचे तो एक चाय की दुकान पर लोगों की चहल पहल देखकर वह रुक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *