Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Dehradoon News तालिबानी अंदाज में देहरादून में अवैध वसूली

तालीबानी अंदाज मे देहरादून के रिस्पना पुल से लेकर कुआंवाला के बीच लाठी डंडो से लैस गुण्डे अवैध वसूली मे मस्त। ड्राईवर की गाडी की चाबी निकालकर यात्रियो को एक एक घंटे तक बंधक बनाते हैं । पुलिस की इस एरिया मे कोई गस्त नही। रात्रि 3बजे से लेकर सुबह 6बजे तक देवाल थराली कर्णप्रयाग व चमोली आने वाली जीप टैक्सियो को बनाते हैं अपना निशाना। ड्राईवरो को आरटीओ का डर गाडी सीज करवाने की धमकी गाली गलोज व इधर न चलने की धमकी दी जाती है ।साथ ही साथ रेवन्यू टिकट के साथ ड्राईवर को स्वयं यह लिखवाया जाता कि मेरे खिलाफ उचित कार्यवाही करें । ऐसा तालीबानी फरमान चलाने वाले गुण्डे अपने को रिस्पना टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी बताते हैं।

घटना आज सुबह घटित हुई ।जब मै स्वयं एक टैक्सी जीप मे कुछ अन्य लोगो के साथ देहरादून से चमोली को आ रहा था। अचानक एक ब्यक्ति एक मोटे डःडे से हमारी गाडी रोकता है और ड्राईवर को गाडी किनारे लगाकर गाडी की चाबी अपने साथ लेकर टला गया। ड्राईवर भी उनके साथ अपने गाडी के कागजात ले जाता है ।हम लोग कुछ समझ नही रहे थे । लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद मै उन लोगो के पास गया और गाडी छोडने के लिए कहा। इतने मै वे एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगाकर बहस मे उलझ रहे थे ।फिर मैने कारण पूछा तो वे ड्राईवर को फर्जी यूनियन से गाडी चलाने का आरोप लगा रहे थे । उधर ड्राईवर के पास गाडी के कागजात व टोकन भी था ।ऐसे मे मैने उनसे कहा कि आप लोगो को उस फर्जी यूनियन पर कार्यवाही करनी चाहिए नकि हमे बंधक बनाकर रखे। काफी कहासुनी के बाद उनका ड्राईवर को फरमान हुआ कि 500 ₹ दे और आगे निकल । अभी भोर रही थी इतने मै ड्राईवर ने कहा कि मेरे पास पैसे नही हैं पैसे दूगा तो रसीद चाहिए। वे बोखला गयै ।काफी गुस्सैल तेवरो से उन्होंने डी को आगे निकलने की धमकी दी ।एक घंटे का ऐसा नजारा देहरादून मे पहली बार देखा । अफसोस है कि ऐसे मे एक घंटे तक उस हाईवे पर किसी भी प्रकार की पुलिस गस्त नही दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *