बेलगाम महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने कोल परियोजनाओं पर बुधवार को गेट मीटिंग व प्रदर्शन किया। महंगाई व स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष का शंखनाद करते हुए नौ सितंबर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा बनाई।ककरी परियोजना में अभियान का नेतृत्व बीकेकेएमएस के महामंत्री मनोज सिंह, बीना में अध्यक्ष अरूण दुबे, कृष्णशिला में बेचूलाल व खड़िया में खुशहाल सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई का प्रभाव समाज के सभी तबके पर पड़ रहा है। स्थिति इतनी विषम हो गई है कि आम नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध मुश्किल हो रहा है। अध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि नौ सितंबर को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में जिले की सभी यूनियन के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदर्शन में अरविंद सिंह, आरपी गुप्ता, बुद्धेश्वर सिंह, प्रेमलाल पटेल, अनुराग मिश्र, केडी तिवारी, सकल नारायण, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।











Leave a Reply