Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आगामी 10 वर्ष में प्रदेश को भारत का उत्कृष्ट राज्य बनाया जायेगा उतराखंड: सीएम धामी 106करोड़ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनमिडिया रिपोर्टः उतराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के पहले दिन आज पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने ₹ 106करोड़ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने नैनीताल जिले के लिए कई घोषणाएं भी की। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत एवरेस्ट विजेता शीतल राज की टीम को “आदि कैलाश” अभियान के लिए फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नैनीताल झील के चारों ओर विद्युत लाइन भूमिगत करने, प्लाजा हाट बाजार बनाए जाने, मल्ला निगलाट गैरखाल तक 2 किमी सड़क, कैंची धाम में पार्किंग, पर्यटन विकास और पाडली तक बाईपास सड़क बनाए जाने के साथ ही ठंडी सड़क का तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्ष में प्रदेश को भारत का उत्कृष्ट राज्य बनाया जायेगा। नैनीताल में आवास बनाये जाने की गाइडलाइन पर विचार किया जायेगा, बलिया नाले की स्थाई ट्रीटमेन्ट योजना बनायी जायेगी।
कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ ही उद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण के चेक भी वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *