Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

रोजगार सेवक व कम्प्यूटर आपरेटर ने धुआधार की धांधली।

रोजगार सेवक व कम्प्यूटर आपरेटर ने धुआधार की धांधली

खजुरी ग्राम सभा में धांधली प्रशासन मौन।।

करछना प्रयागराज। कम्प्यूटर आपरेटर व रोजगार सेवक ग्राम सभा खजुरी में किया धांधली जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो जबाव मिला की ऐसा ही होगा,मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज को शिकायत करने पर नहीं हुई कोई कार्यवाही।जहा सरकार ने जॉब कार्ड बनाकर जनता की मदद करने की बात कहीं वहीं ये आपरेटर एक ही कार्ड में कई लोगो का फोटो लगा दिया,जो कही लाभ के पद पर है उनका भी जॉब कार्ड बना दिया,जहा सरकारी शौचालय नहीं बने या अधूरे है उनका भी रिकार्ड पूरा कर दिया।एक ही काम को बार बार दिखाया गया,दस वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति को भी काम में दिखाया गया है।कुछ लोगो को बिना काम के पैसा आवंटित किया गया। जिनकी छ वर्ष पूर्व मृत्यु हुई है उनको भी पेंशन दिया जा रहा है।ग्रामीणों की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जहा सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की बात करता है वहीं भ्रष्टाचार चरम पर है।जहा असली गरीब गरीब हो रहा है भ्रष्टाचारी फल फूल रहे है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *