Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

खेल दिवस 2021: काशी की इन बेटियों ने लहराया परचम, त्याग और समर्पण के दम पर किया हर मैदान फतह

खेल दिवस 2021: काशी की इन बेटियों ने लहराया परचम, त्याग और समर्पण के दम पर किया हर मैदान फतह

हर सफलता के पीछे कोई न कोई कहानी और शख्स जरूर होती है। संघर्षों की पथरीली राह से गुजर कर सफलता की फूलों भरी राह मिलती है। बनारस के खिलाड़ियों में भी ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बाद भी अपना लक्ष्य हासिल किया और बनारस ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया। मां के गहने गिरवी रखकर पाई सफलता
भोजूबीर निवासी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी बरखा सोनकर बचपन से ही यूपी कॉलेज के खेल मैदान में अपने हुनर को निखारती रहीं। जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पिता भोलानाथ सहयोग करते। लेकिन जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाने का मौका मिला तो स्कूटर मेकेनिक पिता के सामने आर्थिक संकट सामने आ गया। इसके बावजूद मां ने गहने गिरवी रखकर बेटी बरखा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बाहर भेजा। बरखा इन दिनों बंगलूरू में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम के शिविर में तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *