Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ललही छठ मेला अष्टभुजी पहाड़ी पर

ललही छठ शनिवार को, अष्टभुजा पहाड़ी पर लगा मेला भाद्रपद के कृष्ण षष्ठी तिथि पर शनिवार को ललही का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर अष्टभुजा व काली खो के मध्य पहाड़ी पर ललही छठ का महापर्व का परंपरागत मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के मद्देनजर मेला प्रबंधन की ओर से मंदिर की विद्युत झालरों से लेकर रास्तों तक पर बिजली के लाइट आदि लगाये गए हैं। इस अवसर पर पुत्रदायिनी माता कत्यायनी (षष्ठी) का महिलाएं दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद मां कत्यायनी से प्राप्त करेंगी। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिलाएं पुत्र प्राप्ति की मन में कामना लिए कत्यायनी मां के दरबार में हाजिरी लगातीं हैं। मान्यता है कि षष्ठी देवी पुत्रदायनी माता हैं,भाद्रपद षष्ठी के दिन दर्शन पूजन करने से मां अपनी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करतीं हैं। नव दंपती गाजा -गाजा के साथ मां के दरबार में मत्था टेकने के लिए पहंुचते हैं। मेले के दृष्टिगत मंदिर पर सजावट विद्युत झालरों से सजावट आदि किए गए हैं। मंदिर के रास्ते में लाइट लगाए गए हैं। मेले में पहाड़ी के उपर से निचे कजरहवा पोखरा तक दुकानें सजती हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *