Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां

जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां

चांदी की बांसुरी अर्पित करें

कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना, भोग और कीर्तन जैसे कार्यक्रम के साथ आप कान्हा जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें इससे आप पर कान्हा की विशेष कृपा हो सकती है इसके लिए आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार छोटी या बड़ी बांसुरी बनवाएं इसको कान्हा के चरणों में अर्पित करने के बाद बांसुरी की पूजा भी करें। जन्माष्टमी के बाद आप इस बांसुरी को अपने पर्स या धन रखने के स्थान पर रख सकते हैं।

छप्पन भोग लगाएँ

धार्मिक मान्यता के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा की पूजा-अर्चना करने के बाद अगर उनको छप्पन भोग लगाया जाए, तो इससे भी कान्हा प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है. साथ ही भक्तों की सारी मनोकामनाएंँ पूरी होती हैं।

पारिजात के फूल चढ़ाएं

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पारिजात के फूल चढ़ाने से भी उनकी कृपा बरसती रहती है। कहा जाता है कि भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को परिजात के पुष्प बेहद प्रिय हैं श्रीकृष्ण भगवान विष्णुजी के अवतार हैं इसलिए जन्माष्टमी के दिन पारिजात के फूल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

शंख में दूध लेकर करें अभिषेक

मान्यता के अनुसार विष्णु जी को शंख बहुत प्रिय है और वो उनके हाथों में हमेशा रहता है इसलिए जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के जन्म के समय अगर उनका अभिषेक शंख में दूध डालकर किया जाए तो इससे भगवान बहुत खुश होते हैं ऐसा करने से भगवान की विशेष कृपा भक्तों पर होती है।

मोरपंख करें अर्पित

कान्हा की विशेष कृपा पाने के लिए आप जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को मोरपंख अर्पित कर सकते हैं इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर मोरपंख लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लाएँ

आपके घर-परिवार में पैसों से जुड़ी हुई समस्याएँ चल रहीं हैं तो आप जन्माष्टमी के दिन अपने घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लेकर आएंँ। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी हुई परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *