Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं निकलीं कोविड पॉजिटिव

हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव मिली हैं। अग्रिम आदेशों तक उनकी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पॉजिटिव मिलीं इन छात्राओं को कोविड टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। पांचों को बीसी जोशी कोविड अस्पताल में रखा गया है।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 125 छात्र-छात्राएं हैं। सभी एक माह पहले ही पढ़ाई के लिए बाहर से आए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी का सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इन्हें छात्रावास में दाखिला दिया गया था। शनिवार और रविवार को 20 से 25 छात्र-छात्राएं नैनीताल घूमने गए थे। लौटकर आने के बाद कुछ में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। परेशानी बढ़ने पर मंगलवार को पांच छात्राओं की एंटीजन रैपिड किट से कोविड जांच कराई गई। पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क में आए 40 अन्य की भी एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

 राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने अग्रिम आदेशों तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कक्षा और हॉस्टल को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। डॉ. तितियाल ने बताया कि पांच छात्राओं समेत प्रथम वर्ष के सभी 125 छात्र-छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह भी पता लगाया जाएगा कि पॉजिटिव छात्राओं में किसी में नया डेल्टा प्लस वैरिएंट तो नहीं है। बुधवार की शाम या बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। मेस में कार्यरत कर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *